झांसी, मार्च 26 -- झांसी । आठ साल पहले मासूम बेटे के साथ स्कूटी से जा रही महिला के गले से सोने की चैन लूटने के मामले में दोषी को विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) नेत्रपाल सिंह के न्यायालय ने पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुना दी। विशेष अधिवक्ता विपिन कुमार मिश्रा के अनुसार वादी मुकदमा अमित कुमार सिंह ने थाना-सदर बाजार में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पत्नी रिंकी सिंह व डेढ़ वर्ष का बच्चा अनय सिंह 20 जुलाई 2018 को स्कूटी से सदर बाजार से वापस अपने घर नगरिया कॉलोनी कम्बल मिल के पास जा रही थी। तभी रास्ते में आर्मी बैरियर के पास दो अज्ञात बाइक सवार तेज रफ्तार से आए। उसकी पत्नी के गले की सोने की चेन पर पीछे से झपट्टा मारकर ले गए थे। इससे उसकी पत्नी व बच्चा स्कूटी से गिर गए थे। करीब 2 तोले की चेन सोने की थी। तहरीर के आधार पर थाना सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.