निज संवाददाता, मई 4 -- यूपी के महराजगंज जिले की पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से गिरोह की चार महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 39 हजार 500 रुपये नगद, चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद हुआ है। एटा के पीड़ित ने इस बाबत तहरीर दी थी। पुलिस कार्यालय के सभागार में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने गैंग का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि एटा निवासी रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में तहरीर दी थी कि जितेन्द्र नामक व्यक्ति और चार महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से उसकी शादी अंजलिका से तय कराई थी। अंजलिका को अविवाहित बताया गया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे की मां है।लुटेरी दुल्हन गैंग की 4 महिलाएं गिरफ्तार सिन्दुरिया के एक मंदिर में शादी की रस्मों के दौरान आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.