लुटेरी दुल्हन की गिरफ्तारी को गोरखपुर में पुलिस का छापा
देवरिया, जुलाई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। भलुअनी स्थित एक मैरेज हाल में हरियाणा के एक युवक से सात फेरे लेने के बाद लुटेरी दुल्हन के फरार होने के मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। रविवार की रात भलुअनी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन व गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर जिले के कई स्थानों पर दबिश दी, हालांकि मोबाइल बंद होने के चलते उनका लोकेशन पुलिस को नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी जल्द ही लुटेरी दुल्हन व गिरोह में शामिल पांच से अधिक पुरुष सदस्यों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं। दावे तो यहां तक किए जा रहे हैं कि यह गिरोह दो वर्ष से सक्रिय है और लुटेरी दुल्हन की बदौलत 10 से अधिक युवकों को लूट चुका है। यह भी पढ़ें- सुहागरात पर माथा पीटता रह गया दूल्हा, शादी के तुरंत बाद कैश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.