गोपालगंज, फरवरी 28 -- राजस्थान के जयपुर से शादी करने बिहार के गोपालगंज पहुंचे दो सगे भाइयों के साथ हैरान कर देने वाली ठगी की वारदात सामने आई है। सात फेरे लेने के महज एक दिन बाद ही दोनों दुल्हनें गैरों की बाइक पर बैठकर फरार हो गईं। वे अपने साथ लाखों रुपये के गहने, लहंगा और अन्य सामान भी ले गईं। अब पीड़ित दूल्हे हाथों में लगी मेहंदी दिखाकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। दूल्हे अंकित शर्मा और प्रिंस की शादी एक एजेंट के माध्यम से तय हुई थी। परिवार के अनुसार, पूरी शादी के लिए करीब 5 लाख रुपये खर्च किए गए, जिनमें लगभग 3 लाख रुपये के गहने शामिल थे।लुटेरी दुल्हन गैंग के शिकार हुए दूल्हे अंकित के बड़े भाई अनुराग शर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्यों के उन युवकों को निशाना बनाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.