सुपौल, मार्च 25 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब छह बजे दौलतपुर हटिया पुल के पास से एक हथियारबंद अपराधी सुमन मंगरदैता को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में सुमन ने राहगीरों को हथियार के बल पर लूटने की योजना का खुलासा किया और अपने चार अन्य साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार रात को ही इस गिरोह के एक और सदस्य अखलेश कुमार को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि डायल 112 के पुलिसकर्मियों को दौलतपुर हटिया पुल के पास मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर एसआई मुकुल आजाद, एएसआई सिकन्दर साह और सशस्त्र बल के साथ पहुंचने पर पुलिस ने पांच-छह लड़कों को नोक-झोंक करते देखा। पुलिस वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.