लुटुआ में अफीम तस्करी मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
गया, जून 1 -- लुटुआ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अफीम तस्करी मामले में सोमवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इमामगंज एसटीएफ के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर की गई। गिरफ्तारी लुटुआ थाना कांड संख्या 15/26 के तहत की गई है। लुटुआ थानाध्यक्ष संटू कुमार ने बताया कि अफीम तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद इमामगंज एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में छवनियां गांव निवासी राजेंद्र सिंह भोक्ता, सोनदाहा गांव निवासी सहेंद्र भुइयां तथा डुमरी गांव निवासी कमल भुइयां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों की तलाश काफी समय से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.