लुटुआ के जंगल में 5 किलो की आईईडी बरामद, सीआरपीएफ ने किया निष्क्रिय
गया, जून 19 -- नक्सल प्रभावित लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगल से शुक्रवार को सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने पांच किलो का आईईडी बरामद किया। आईईडी जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया था। बम निरोधक दस्ते ने प्रेशर व कमांड मैकेनिज्म युक्त आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) निष्क्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार, डी/215 बटालियन सीआरपीएफ को सूचना मिली थी कि लुटुआ थाना क्षेत्र के असुराइन डैम एरिया स्थित बसरदाहा पहाड़ी के आसपास नक्सलियों द्वारा विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर डी/215 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के निर्देशन में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सीआरपीएफ जवानों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नागोबार कैंप से महादेव स्थान होते हुए असुराइन डैम एरिया के जंगलों में तलाशी ली गई। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.