गया, फरवरी 23 -- जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के महराव गांव के घने जंगलों में सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के छिपाए गए विस्फोटक जखरे को बरामद कर उनकी बड़ी साजिश नाकाम कर दी। सूचना पर चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ 47 बटालियन और लुटुआ थाना पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेरकर सघन तलाशी ली। सीआरपीएफ 47 बटालियन के कमांडेंट अवधेश कुमार के दिशा-निर्देशन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डी/47 बटालियन के सहायक कमांडेंट राजेश कुमार मौर्य ने मोर्चा संभाला। जवानों ने दुर्गम इलाके में घंटों सर्च कर जमीन के अंदर छिपाई गई संदिग्ध सामग्री बरामद की। 2.5 किलो आईईडी, पांच कारतूस, तीन पाइप बम, 12 वोल्ट की तीन बैटरी बरामद तलाशी के दौरान 2.5 किलो आईईडी, तीन पाइप बम, पांच कारतूस, 12 वोल्ट की तीन बैटरी, प्राथमिक उपचार की दवाइयां औ...