नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी में बीते दो दिन हुई भारी बारिश का असर देखने को मिला। लुटियंस दिल्ली में एक बड़ा पेड़ गिरने से चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए, वहीं मनांगलोई इलाके की नीलोठी-मीरा रोड पर सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से यातायात प्रभावित हुआ। लुटियंस दिल्ली स्थित विट्ठल भाई पटेल हाउस परिसर में बुधवार एक बड़ा पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से वहां खड़े चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ व मलबे को हटाने का काम किया।वहीं, नंगलोई इलाके के सैयद गांव के पास नीलोठी-मीरा रोड पर मंगलवार देर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तर...