नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपनी सभी 157 पार्किंग साइट्स को 'स्मार्ट पार्किंग' में बदलने जा रहा है। इससे नए साल से लुटियंस दिल्ली में आने वाले लोगों को और अधिक पार्किंग फीस देनी पड़ सकती है। 'स्मार्ट पार्किंग' सिस्टम से इनमें रियल-टाइम स्लॉट एवेलेबिलिटी, बुकिंग और डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ पूरे इलाके में पार्किंग रेट में भी 40-50% तक इजाफा होने का अनुमान है। HT की खबर के मुताबिक, एनडीएमसी की एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट से पता चला है कि मंथली पास भी काफी महंगे हो सकते हैं। प्रस्तावित नए रेट मौजूदा रेट के मुकाबले दो से तीन गुना तक हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Delhi News: लुटियंस दिल्ली में इजरायली सॉफ्टवेयर वाले एफआरएस कैमरे लगाए गयेएनडीएमसी ने 157 पार्किंग साइट्स को तीन क्लस्टरों में बांटा एनडीएमसी ने इन पार्किंग साइट...