घाटशिला, अप्रैल 22 -- गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के घीकुली मुख्य सड़क से 17 अप्रैल को नया आरटिका गाड़ी की लुट को अंजाम दिया गया था।ड्राईवर अमीत भकत ने गालूडीह थाना में लिखित मामला दर्ज किया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह गाड़ी लेकर जा रहा था इसी क्रम में घीकुली मुख्य सड़क में कुछ युवकों के द्बारा मारपीट कर गाड़ी की लुट कर भाग गया। गाड़ी पोटका निवासी जयचंद भकत का है। इधर पुलिस मामले की जांच के दौरान पुछताछ पोटका के आकाश भकत को पकड़ा जिसने जुर्म कबूल कर संलिप्तता बताई। बुधवार को आकाश भकत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।इधर पुलिस लुट कांड में शामिल युवकों को पकड़ने को लेकर छापामारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...