लुगुबुरु घंटाबाड़ी पर 350 पन्नों की कॉफी टेबल बुक तैयार
रांची, सितम्बर 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। संताल समाज की पीढ़ियों पुरानी मौखिक परंपरा अब दस्तावेज का रूप लेने जा रही है। लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य द्वारा लिखित पुस्तक 'लुगुबुरु घंटाबाड़ी: संताल आदिवासियों का संविधान' में बोकारो स्थित इस धोरोमगढ़ की धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को 350 पन्नों की कॉफी टेबल बुक में संकलित किया गया है। मान्यता है कि लुगुबुरु पहाड़ी पर पुरखों ने 12 वर्षों तक मंथन कर समाज के लिए जीवन पद्धति व जल-जंगल-जमीन से जुड़े नियम तय किए थे। पुस्तक में दोरबार चट्टान, सीता नाला और धोरोम दोलान गुफा को तस्वीरों व शोध के साथ दर्ज किया गया है। इसका प्रकाशन 'और एक प्रयास' संस्था द्वारा झारखंड सरकार के सहयोग से हो रहा है, जिसमें सॉफ्टा एआई और अध्यक्ष बबुली सोरेन ने सहयोग दिया है। यह भी पढ़ें- ओलचिकी लिपि को डिजिटल प्लेटफॉर्म ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.