हापुड़, मार्च 1 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा में पुरानी रंजिश में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गांव निवासी दो युवकों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इतना ही नहीं विवाद काफी बढ़ा कि दोनों पक्ष के युवक आमने-सामने आ गए और जान से मारने की नियत से एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों पक्ष के युवक बाल-बाल बच गए। फायरिंग होने से गांव में अफरातरफी मचने से लोग अपने-अपने घरों में छिप गए और ग्रामीणों में दशहत फैल गई। पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों के 19 नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नौ युवकों को तीन तंमचों व चार कारतूस बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों पक्षों के फरार दस युवकों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि गांव लुखराड़ा निवासी साहिल उर्फ विकास की शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.