नई दिल्ली, अगस्त 18 -- एक्टर-प्रोड्यूसर सोहेल खान के ड्रैस्टिक वेट लॉस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पहले जहां वह काफी बल्की और मस्कुलर लुक में नजर आते थे, वहीं अब सोहेल खान ने काफी स्लिम लुक लिया है और मसल्स भी काफी लूज किए हैं। हालांकि सोहेल खान के इस नए लुक पर तारीफें कम और उन्हें ट्रोलिंग ज्यादा झेलनी पड़ रही है। सोहेल खान इकलौते सेलेब्रिटी नहीं हैं जिन्हें वजन घटाने के बाद ट्रोलिंग फेस करनी पड़ी है। ऐसा पहले अन्य कई सेलेब्रिटीज के साथ हो चुका है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में।हिमेश रेशमिया बॉलीवुड सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया का एक दौर ऐसा भी था जब शायद ही कोई ऐसी फिल्म होती थी, जिसमें हिमेश का गाना और उनका म्यूजिक नहीं होता था। लंबे वक्त तक म्यूजिक बनाने के बाद जब हिमेश गायकी की दुनिया में उतरे तो उ...