लातेहार, जून 14 -- बेतला, प्रतिनिधि। बीड़ी पत्ता के अवैध कारोबारियों के खिलाफ वन विभाग द्वारा पीटीआर में चलाए जा रहे संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने लुकूमखाड़ क्षेत्र से 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया। इसबारे में रेंजर उमेश कुमार दूबे ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना को लुकूमखाड़ क्षेत्र में बीड़ी पत्ता का अवैध कारोबार होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आलोक में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 25 बोरा बीड़ी पत्ता जब्त कर विभागीय वाहन में लादकर रेंज कार्यालय बेतला ले आई। वहीं रेंजर दूबे ने इस अवैध पेशे में संलिप्त कारोबारियों की गिरफ्तारी होने तक छापेमारी अभियान जारी रहने की बात बताई। यह भी पढ़ें- गोमिया में अवैध आरा मिलों पर छापा, 5 ट्रैक्टर लकड़ी जब्त, 5 गिरफ्तार मालूम हो कि पीटीआर में बीड़ी पत्ता के अवैध कारोबारियों के खिल...