प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- दुखद घर में न दिखने पर परिवार के लोग खोज रहे थे बाहरबेड के अंदर मृत पड़ी मिली बच्ची तो मचा कोहरामप्रतापगढ़, संवाददाता।रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज जयरामपुर में दो वर्षीय मासूम बच्ची अचानक नजरों से ओझल हुई तो परिवार के लोग उसे बाहर तलाश करने लगे। खोजबीन के दौरान वह बेड के अंदर मृत मिली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।जयरामपुर गांव निवासी शाकिर राइन की दो वर्षीय बेटी रविवार दोपहर घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे लुका-छुपी खेलते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। इसी दौरान अचानक मासूम बच्ची कहीं नजर नहीं आई। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वह घर के किसी कोने में खेल रही होगी लेकिन कुछ समय बाद जब वह नहीं दिखी तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू कर दी। घर के हर कमरे, छत, आंगन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.