पटना, जनवरी 6 -- राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद व ब्रेली इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड ट्रेनिंग के तत्वावधान में रॉबर्ट लुई ब्रेल की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। मौके पर समावेशी शिक्षा संवाद व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। बिहार में पहली बार एससीआरटी पटना परिसर में कार्यक्रम में दृष्टिबाधित व दिव्यांग छात्रों के अधिकार और शिक्षा पर चर्चा हुई। एससीआरटी समावेशी शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार भास्कर ने लुई ब्रेल की जीवन, संघर्ष व ब्रेल लिपी के बारे में बताया। समावेशी शिक्षा विभाग एचओडी विभा रानी ने दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। ब्रेली इंस्टीट्यूट सचिव कुमारी जूली सिन्हा ने लुई ब्रेल के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। विभा रानी को फोल्डिंग स्टिक देकर सम्मानित किया। मौके पर सपना, निरुपम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.