लुआबासा में 33000 वोल्ट का तार टूटा, छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति से जुड़े डेढ़ लाख लोग बेपानी
जमशेदपुर, मई 26 -- जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप पड़ गई है। 22 पंचायतों के करीब डेढ़ लाख लोग पानी नहीं मिलने से परेशान हैं। यह स्थिति पहले बिजली आपूर्ति बाधित रहने और सोमवार की शाम 33000 वोल्ट का तार टूट जाने के कारण उत्पन्न हुई है। 33 हजार वोल्ट का तार सोमवार शाम लुआबासा के समीप आंधी की वजह से टूटा। इसके कारण लुआबासा इंटकवेल से पानी फिल्टर प्लांट को नहीं भेजा जा सका। समस्या यह है कि रात में अंधेरे की वजह से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। परंतु मंगलवार सुबह भी बिजली विभाग ने मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया था। यह भी पढ़ें- पानी के लिए भटक रहे आभा रतनपुर के ग्रामीण जलापूर्ति योजना के संचालक जेमिनी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे स्थानीय जूनियर इंजीनियर से तार जोड़ने को लेकर बार-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.