महाराजगंज, जनवरी 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। थाईलैंड की महारानी चखुन सिनीनात वांगवजीरापकडी गुरुवार को तीन घंटे सोनौली में रहीं। लुंबिनी जाते समय सोनौली के 960 थाई बौद्ध विहार में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां तीन घंटे रुकने के बाद महरानी लुंबिनी चली गईं। लुंबिनी में वे माया मंदिर का दर्शन करेंगी। इसके बाद चार्टेड जहाज से थाईलैंड चली जाएंगी। सोनौली में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचीं महारानी का सबसे पहले स्वागत किया गया। फिर उन्होंने विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने विहार के कर्मचारियों से बात कर उनको गिफ्ट प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, सीओ अंकुर गुप्ता और एसएसबी के अधिकारियों की टीम सुरक्षा में लगी रही। 70 सदस्यीय ग्रुप के साथ यात्रा पर हैं महारानी थाईलैंड की महारानी 70 सदस्यीय ग्रुप के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.