अररिया, अगस्त 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक प्लस-टू ली अकादमी उच्च विद्यालय से एनसीसी यूनिट हटाए जाने पर कांग्रेस नेता सह ली अकादमी प्रबंध समिति के शिक्षा प्रेमी सदस्य श्रीकुमार ठाकुर ने गहरी चिंता एवं दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एनसीसी यूनिट हटाए जाने को विद्यालय की गौरवमयी परंपरा और ऐतिहासिक पहचान से खिलवाड़ बताते हुए इसे पुन: बहाल करने की मांग की है। श्री ठाकुर ने कहा कि ली अकादमी की स्थापना के समय से ही विद्यालय में एनसीसी यूनिट संचालित होती रही है। एनसीसी केवल प्रशिक्षण की गतिविधि नहीं थी, बल्कि यह विद्यालय की प्रतिष्ठा और अनुशासन की पहचान से भी जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पूर्व में गुरुदेव स्वर्गीय खगेंद्र प्रसाद साहा जैसे नामचीन शिक्षक को एनसीसी शिक्षक के रूप में सेवा देने का गौरव प्राप्त हुआ। वहीं स्...