हल्द्वानी, अप्रैल 13 -- हल्द्वानी। लकड़ी और लीसे की बढ़ती तस्करी पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग ने अब तकनीक का सहारा लिया है। हल्द्वानी वन प्रभाग ने अपने प्रमुख बैरियरों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया है, जिससे वन तस्करों की हर गतिविधि पर 'तीसरी आंख' की पैनी नजर रहेगी। पर्वतीय इलाकों में वन विभाग के कई बैरियर हैं। बावजूद इसके पर्वतीय इलाकों से बड़ी मात्रा में अवैध लीसा गाड़ियों में छिपा कर लाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर तस्करों से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग की इस नई पहल के तहत सभी संवेदनशील बैरियरों को सीसीटीवी के माध्यम से सीधे डीएफओ कार्यालय से जोड़ा गया है। हल्द्वानी वन प्रभाग ने गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र के हनुमानगड़ी, डोल पोखरा, सेला और चंपावत में ककराली बैरियर पर सीसीटीवी लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.