देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता शहर के एक होटल में लीवर स्वास्थ्य, एक वैश्विक चुनौती विषय पर बुधवार की रात सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एसबी मणि त्रिपाठी ने कहा कि लीवर से संबंधित बीमारियां एक बड़ी चुनौती बन चुकी हैं। देश में एक बड़ी आबादी भी लीवर रोग से प्रभावित है।उन्होंने कहा कि अनियमित जीवन शैली, असंतुलित आहार, एल्कोहल सेवन, धूम्रपान, मधुमेह लीवर इंजरी और लीवर की अन्य गंभीर रोगों के प्रमुख कारण हैं। कहा कि लीवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्याजीवनशैली और नियमित व्यायाम और नशे से दूरी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारी दिन-प्रतिदिन की गलत आदतें धीरे-धीरे लीवर की कार्यक्षमता को प्रभावित करती हैं और आगे चलकर गंभीर रोगों का कारण बनती हैं। साथ ही पुरुष स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। सेमिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.