लीवर की बीमारी से ग्रसित अधेड़ ने खुद को गोली से उड़ाया
कौशाम्बी, जून 3 -- एक अधेड़ ने बुधवार दोपहर खुद को गोली से उड़ा लिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस व परिजनों के अनुसार, वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव निवासी 45 वर्षीय महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डन पुत्र पाटीदार करीब दो साल से लीवर (पेट) की बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में कराया जा रहा था। उनके बेटे राज सिंह ने बताया कि दवा से काफी आराम था। दो हफ्ते पहले फिर से जांच कराई गई। यह भी पढ़ें- बीमारी से परेशान अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान जिसमें लीवर कैंसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद से महेंद्र कुछ ज्यादा ही परेशान हो गए थे। पीड़ित बेटे राज का कहना है कि सुबह उसके पिता बिना किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.