लीलोर बाबा के पुनर्स्थापना को लेकर बनी सर्वसम्मति
भागलपुर, मई 15 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि। पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल लीलोर बाबा के पुनर्स्थापन को लेकर बुधवार को एसडीएम कहलगांव कृष्ण चंद गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान की मौजूदगी में इस बैठक में चिह्नित स्थान मौजा टंडवा, थाना पीरपैंती अंतर्गत विभिन्न खेसरा और रकबा भूमि पर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पुनःस्थापना की सहमति बनी। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, लीलोर बाबा के पुजारी समूह, आम ग्रामीणों तथा बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुमार, थानाध्यक्ष पंकज रावत व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक के अंत में उपस्थित ग्रामीणों एवं प्रतिनिधियों ने पारस्परिक सहमति से निर्णय पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.