बागेश्वर, अप्रैल 11 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। लोक निर्माण विभाग कपकोट के अंतर्गत निर्माणाधीन वन टाइम अनुरक्षण मद के तहत लीली मोटर मार्ग में चल रहे डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य में गुणवत्ता को लेकर लोगों ने विभाग से शिकायत की। शिकायत के बाद शनिवार को विभाग के सहायक अभियंता अंकुर सिंह मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायतें सही पाई गईं। उन्होंने बताया कि मौके पर पाया कि ठेकेदार द्वारा विभाग को पूर्व में कोई सूचना दिए बिना ही डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से कार्य रोक दिया है। सहायक अभियंता ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब डामरीकरण का कार्य झाड़ी कटान, नाली सफाई और पटरियों की उचित व्यवस्था के बाद ही होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में यह कार्य विभागीय कनिष्ठ...