बोकारो, मई 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथ पुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को सम्मान एवं बधाई समारोह का आयोजन किया गया। सीबीएसई बारहवीं परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि लीला जानकी पब्लिक स्कूल के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की छात्रा श्रेया कुमारी ने कला संकाय में 77.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉप टेन में शामिल होकर न केवल अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है, बल्कि अपने माता-पिता का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के शिवम रॉय साइंस में ...