चंदौली, नवम्बर 10 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां स्थित कस्बा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार को व्यास संत प.रमेश त्रिपाठी ने श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का रसपान कराया। कथा में माखन चोरी, बकासुर बध और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। अंत में गोवर्धन पूजा की झांकी निकाली गई। व्यास संत रमेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की बचपन में लीला अपरंपार थी। श्रीकृष्ण भगवान बाल लीला करते हुए जगत का कल्याण किये थे। श्रीकृष्ण माखन चोरी कर खुद खाते थे और सभी सखाओं को खिलाते थे। भगवान यह नहीं देखते थे कि किसका घर है। जब गांव के लोग शिकायत करने पहुंचे तो मां ने उनको खम्भे से बांधने लगी। लेकिन जगत के स्वामी को बांधना मुश्किल था। हालांकि मॉ के थक जाने पर श्रीकृष्ण खुद बंध जाते है। जब बकासुर ने तांडव मचाया और प्रभु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.