लीलावरण के समीप सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
बांका, अगस्त 20 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। बाराहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के समीप भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बाराहाट की ओर से जा रहे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर शरीर के टुकड़े बिखर गए। घटना के बाद भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
घायलों का उपचार घटना की सूचना मिलते ही बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.