सोनभद्र, अप्रैल 26 -- म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत लीलाडेवा में रविवार को रिवाइविंग रूट्स कार्यक्रम के अंतर्गत टाटा ट्रस्ट के सहयोग से तालाब निर्माणके लिए भूमि पूजन एवं सिंचाई यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधान संस्था सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने तालाब निर्माण निर्माण का उद्घाटन किया। इस दौरान 20 किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक यंत्र वितरित किए गए, जिससे उन्हें खेती में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुन्नालाल सहित भीम सिंह, रामसुंदर, राजाराम, मनोज, अनुराग, आशीष, डॉ. प्रत्यूष आदि रहे। यह भी पढ़ें- लीलाडेवा में होगा तालाब निर्माण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.