सुल्तानपुर, फरवरी 10 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गौरा गांव में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास अयोध्या धाम के वेंकटेश्वर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य का मन भगवान से जुड़ जाता है तो उसके भीतर का भय स्वतः समाप्त हो जाता है और जीवन में शांति का संचार होता है। कथा के दौरान महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला मानव जीवन को धर्म, प्रेम और करुणा का संदेश देती है। बाल्यकाल में ही भगवान ने इंद्र के अभिमान का मान-मर्दन कर यह सिद्ध कर दिया कि अहंकार का अंत निश्चित है। गोवर्धन पर्वत धारण कर उन्होंने गोकुलवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया और प्रकृति पूजन का महत्व समझाया। चीरहरण प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए कथा व्यास ने इसे आध्यात्मिक दृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.