फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- शनिवार को एक तरफ तहसीलों में समाधान दिवस चल रहा था। अधिकारी जनता की फरियाद सुन रहे थे तो दूसरी तरफ लेखपाल बाहर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलों में हुंकार भरी तो धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शनिवार को लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में फिरोजाबाद तहसील में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। तहसील उपाध्यक्ष रुस्तमपाल सिंह एवं मंत्री आशीष पाराशर के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। लेखपालों ने कहा कि वाहन भत्ते के नाम पर मात्र 100 रुपये मिल रहे हैं, जबकि लेखपालों को रुटीन काम के साथ में जांच के लिए गांवों की दौड़ लगानी पड़ती है। इस ...