सीवान, मार्च 24 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के समीप सीएसपी संचालक को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट की सनसनीखेज घटना ने अब और गंभीर मोड़ ले लिया है। जख्मी सीएसपी संचालक व कल्याणपर गांव निवासी अशोक पटेल की रविवार देर रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे इलाके में दहशत के साथ-साथ आक्रोश भी चरम पर है। मृतक अपने परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी एकमात्र बेटी प्रदेश से बाहर रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही है, जबकि छोटा भाई विदेश में मजदूरी करता है। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण प्रभावित उड़ानों की वजह से वह अंतिम संस्कार में शामिल होने समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। परिवार में इस दर्दनाक घटना से कोहराम मचा हुआ है। इधर, घटना के चौथे दिन भी पुलिस न तो अपराधियों...