लीड-मुंगेर में एक बार फिर से मंडराने लगी बाढ़ की विभीषिका
मुंगेर, अक्टूबर 2 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर में एक बार फिर से बाढ़ की विभीषिका मंडराने लगी है। यहां गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते छह घंटे में गंगा के जलस्तर में नौ सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है। जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी है। शुक्रवार की शाम शक्ति पीठ चंडिका स्थान के प्रवेश द्वार में छह फीट से ज्यादा बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। जिला आपदा प्रबंधन के जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे मुंगेर में गंगा का जलस्तर 39.09 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 39.33 मीटर है। यानी गंगा का पानी खतरे के निशान से महज 24 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। सुबह छह बजे जलस्तर 39.00 मीटर था। बरियारपुर और कल्याणपुर में बाढ़ का पानी खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। शुक्रवार को बरियारपुर में दोपहर दो बजे गंगा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.