झांसी, अप्रैल 9 -- आंधी बारिश ओले नहीं कर सके 33 फीसदी भी नुकसान नहीं मिलेगी आपदा राहत, कच्चे मकानों को पहुंचेगी राशिझांसी,संवाददाताहाल ही में बीती एक अप्रैल से आसमान में काले बादलों की हलचल से पूरे जनपद भर में उन किसानों को मुश्किलों में डाल दिया था जिनकी फसलें नहीं कट सकी थी। कुछ जगह आंधी से फसलें लेट गई थी तो कुछ जगह किसानों ने ओलों से नुकसान बताया था। जिसके बाद प्रशासन ने सभी तहसीलों से जांच रिपोर्ट तलब की थी। अब रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें अधिकतम 10 फीसदी ही नुकसान दर्ज हुआ। साफ है कि इस आधार किसानों को कोई आपदा राहत राशि नहीं मिलेगी।रबी की फसलों की अधिकांश तो कटाई हो चुकी थी। मार्च आखिर के बाद जैसे ही अप्रैल माह का पहला दिन था तभी पश्चिमी विक्षोभ ने पॉव जनपद भर में पसार लिए थे। अचानक बारिश आंधी पानी ओले देखकर किसान भी कुछ समझ नहीं पा ...