शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार को होली के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए 'स्नेहिल फुहार' नाम से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ रंगों के बीच विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने हाथों पर रंग सजाए, मटकी पेंटिंग, फेस पेंटिंग, मास्क निर्माण और रंगीन स्लोगन लिखकर होली मनाई। कार्यक्रम में आरना, वंश, वेदिका, वेदांश, अविका, माहिर, दक्ष, उन्नति, सात्विक, अभिराम, शौर्य, ईशाना, आरव समेत कई बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की। अंत में निदेशक मोहम्मद जमाल ने सभी के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.