लीड कॉन्वेंट स्कूल में कार्यशाला का आयोजन
शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस एनसीएससी के तहत लीड कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अर्चना ने इसरो कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाली छात्रा जन्नत को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एनसीएससी समन्वयक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इरफान ह्यूमन ने बताया कि इस वर्ष की थीम 'सतत विकास के लिए विज्ञान और नवाचार' है। नोडल समन्वयक तराना जमाल ने ऑनलाइन पंजीकरण बढ़ाने और टीओटी संतोष कुमार ने वैज्ञानिक परियोजनाएं तैयार करने की जानकारी दी। रूफिया खान ने आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.