रामपुर, अप्रैल 25 -- बिलासपुर। क्षेत्र के गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालयी कबड्डी चैंपियनशिप का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। शानदार प्रदर्शन करते हुए लीड इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्व संस्कृति स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि मेज़बान गायत्री गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। जिला खेल अधिकारी संतोष कुमार एवं जिला हाकी कोच राजेन्द्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सम्मान समारोह का आयोजन यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छाए खिलाड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...