लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला 'एक्सेम्पलर' अवार्ड
लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर उत्तर प्रदेश ने देश में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लॉजिस्टिक्स ईज अक्रॉस डिफरेंट स्टेट्स -लीड्स-2025 रैंकिंग में लैंडलॉक्ड राज्यों में सर्वोच्च "एक्सेम्पलर" पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला लैंडलॉक्ड राज्य बनकर उभरा है। पिछले तीन साल (2022 से 2024) तक लगातार "अचीवर" रहने के बाद, इस साल शीर्ष पायदान पर राज्य की यह छलांग बेहतरीन कनेक्टिविटी नेटवर्क और प्रभावी सुधारों का नतीजा है। यह सम्मान बुधवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में वाणिज्य भवन में आयोजित समारोह में दिया। पुरस्कार इन्वेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी ने प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.