कोडरमा, जून 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन के उद्देश्य से कोडरमा जिला प्रशासन ने जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन किया है। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित टास्क फोर्स की पहली बैठक में हाईवे सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और यातायात प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। यह भी पढ़ें- नेशनल हाइवे के किनारे से निर्धारित समय में अतिक्रमण हटाने का निर्देशटास्क फोर्स की प्राथमिकताएँ उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्देश दिया कि भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों की पार्किंग मुख्य मार्ग या पक्के कंधों पर नहीं होने दी जाए तथा उनके लिए निर्धारित पार्किंग बे, ले-...