जौनपुर, फरवरी 17 -- जौनपुर, संवाददाता। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का दौर आज से शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं आज से जिले के 22 केंद्रों पर शुरू होंगी, जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी यानी कल से शुरू होंगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी की गई है। पुलिस विभाग भी सुरक्षा के मद्देनजर पूरी तैयारी कर लिया है। केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिया गया है। सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेंगी। कुल 22 केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 18 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें दसवीं के करीब 10 हजार और बारहवीं के आठ हजार छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी केंद्र अधीक्षकों और प्रधानाचार्यों को परीक्षा शांतिपूर्ण, छात्र-अनुकूल और नकलविहीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.