जौनपुर, मार्च 11 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर हाइडिल के पास चार मार्च यानी होली के दिन एक बस चालक की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी शाश्वत सिंह ने सोमवार की शाम को सरेंडर कर दिया। उसने लाइन बाजार थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। इसी मामले में दो अन्य 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। उधर, कार्य में लापरवाही और सुस्ती मानते हुए इंस्पेक्टर लाइन बाजार सतीश सिंह को निलंबित कर दिया गया। मूलरूप से रैभानीपुर निवासी 55 वर्षीय ललई यादव रोडवेज की बस चलाते थे। वह मियांपुर में किराए के मकान में परिवार सहित रहते थे। होली दिन सुबह चाय पीने के लिए निकले। हाइडिल गेट के पास पहुंचे थे तभी कार सवार आधा दर्जन लोग पहुंचे और ललई की स्कूटी में टक्कर मार दिए...