जौनपुर, जनवरी 23 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी के सीनियर लैब टेक्नीशियन सूर्य नाथ की गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह जौनपुर से डोभी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घटना केराकत इलाके की बतायी जा रही है। मूलरूप से चंदौली जिले के धानापुर निवासी एलटी जौनपुर में परिवार के साथ रहते थे। चंदौली जनपद के धानापुर निवासी 56 वर्षीय सूर्यपति नाथ सीएचसी डोभी में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। वह भगवती कॉलोनी हुसैनाबाद जौनपुर में परिवार के साथ रहते थे। रोज की भांति बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। गुरुवार को साढ़े नौ बजे के करीब केराकत के पास पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सीएचसी डोभी लाया गया जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.