जौनपुर, मई 9 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के चकदौदहां गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार को बरात सुल्तानपुर जानी थी। शादी से एक दिन पहले यानी भत्तवान वाले दिन ही उसकी होने वाली दुल्हन के कथित प्रेमी ने उसे फोन करके शादी न करने के लिए कहा। आरोप है कि उसने धमकी दिया कि यदि शादी करने आए तो मार दिया जाएगा। इससे सहमे दूल्हे ने बरात ले जाने से इनकार कर दिया। तेजी बाजार थाने में तहरीर देकर एक नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम को घर पर भत्तवान का कार्यक्रम चल रहा था। यह भी पढ़ें- दुल्हन के प्रेमी ने दी दूल्हे को धमकी, 'बरात लेकर मत आना, आए तो मार दूंगा' परिवार, रिश्तेदार और गांव के लोग खुशी के माहौल में शामिल थे। दूसरी तरफ हल्दी रस्म की तैयारी हो रही थी। इसी...