जौनपुर, दिसम्बर 24 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में औषधि विभाग की जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। औषधि निरीक्षक की तरफ से एक-दो दिन में 14 और फर्मों के खिलाफ एफआईआर करायी जाएगी। आरोप है कि इन फर्मों ने भी रांची की शैली ट्रेडर्स के जरिए करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये के कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार किया है। ये सभी फर्में जौनपुर के अलग अलग स्थानों की हैं। फिलहाल औषधि विभाग इन फर्मों के सत्यापन और उनकी डिटेल इकठ्ठा कर रहा है। वाराणसी के निवासी एवं कोडीनयुक्त कफ सिरफ मामले के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स के जरिए जौनपुर जिले में करोड़ों रुपये का कारोबार होना पाया गया है। पूर्व में हुई जांच के दौरान पता चला कि यहां की 12 फर्मों ने करीब साढ़े 42 करोड़ रुपय...