जौनपुर, दिसम्बर 16 -- जौनपुर, संवाददाता। ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में ग्राम पंचायत सचिवों का सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को तेज हो गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महराजगंज और बक्शा ब्लॉक में सचिवों ने एडीओ पंचायत/एडीओ आईएसबी कार्यालय में डोंगल जमा कर विरोध दर्ज कराया। डोंगल जमा होने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं। हिसं. महराजगंज के अनुसार: ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के बैनर तले सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता और अतिरिक्त गैर-विभागीय कार्यों के बोझ को अव्यावहारिक बताया। ब्लॉक अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि मोबाइल, सिम और ई-मेल आईडी उनकी निजी संपत्ति है, इसलिए विरोध स्वरूप किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.