आगरा, फरवरी 3 -- अमांपुर में स्थित एक महिला चिकित्सक के क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। चिकित्सक पर एक महिला के उपचार में लापरवाही का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। परिजनों के मुताबिक उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि अमांपुर में स्थित डा. राजकुमारी के क्लीनिक पर एक महिला का लापरवाही से उपचार करने के बाद उसकी मौत होने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद नोडल अधिकारी डा. कुंवर उत्कर्ष व स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंची तो वह क्लीनिक बंद करके चली गई। महिला चिकित्सक के बंद क्लीनिक पर नोटिस चस्पा कर उसे सील कर दिया गया है। सीएमओ ने कहा कि महिला चिकित्सक को तीन दिन के अंदर चिकित्सकीय प्रपत्र एवं शिकायत के संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.