बोकारो, अगस्त 18 -- बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने बोकारो स्टील एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव हाउस कंस्ट्रक्शन सोसाइटी लिमिटेड को नोटिस जारी कर लीज समझौते में निर्धारित शर्तों और प्रावधानों के पालन को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं।

समझौते की शर्तें संयंत्र प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सहकारी समिति को दी गई भूमि का उपयोग केवल मूल लीज समझौते के अनुरूप ही किया जा सकता है और किसी भी प्रकार का परिवर्तन बिना अनुमति स्वीकार्य नहीं होगा। प्रबंधन के अनुसार, बीएसएल ने वर्ष 1970 में लगभग 90 एकड़ भूमि 60 वर्षों की अवधि के लिए सहकारी आवासीय कॉलोनी विकसित करने के उद्देश्य से समिति को लीज पर उपलब्ध कराई थी। समझौते के तहत इस भूमि का उपयोग केवल बोकारो इस्पात संयंत्र के सेवारत कर्मचारियों के आवासीय हितों के लिए किया जाना था। साथ ही प्लॉट और निर्मित भवनों के...