अमरोहा, मार्च 15 -- नगर निवासी युवा क्रिकेटर मौसिफ खान का चयन लीजेंड लीग क्रिकेट के सत्र 4.0 के लिए (मुंबई स्पार्टन) टीम में हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार व परिचितों में खुशी की लहर है। नगर की एसबीएम क्रिकेट एकेडमी के फाउंडर और डीसीए अमरोहा के सचिव खुर्रम आजाद खां ने बताया की मौसिफ एसबीएम पीजी कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में खूब प्रैक्टिस कर चुके हैं। मौसिफ खान शुरू से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रहे हैं और अपनी प्रतिभा तथा मेहनत के बल पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने लगातार अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट के बड़े मंच तक पहुंचने का मुकाम हासिल किया है। खुर्रम आजाद खां ने बताया कि मौसिफ खान इससे पहले भी कई बार विदेशों की धरती पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.