कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग, यूपी टी-20 लीग और बोर्ड ट्रॉफी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले शहर के फैज अब लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भी दम दिखाएंगे। शानदार बल्लेबाजी करने वाले फैज अहमद लीग में कोणार्क सूर्यांश ओडिशा की टीम से खेलते नजर आएंगे। बांसमंडी निवासी फैज बतौर सलामी बल्लेबाज रेलवे से रणजी, सैय्यद मुश्ताक, विजय हजारे ट्रॉफी में खेल चुके हैं। पिछले वर्ष वे वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी-20 लीग का भी हिस्सा बने थे। धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले फैज अब देश-दुनिया के लीजेंड्स के बीच खेलते नजर आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.