हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित होने वाली लीजेंड्स क्रिकेट लीग अब पूरी तरह खटाई में पड़ती नजर आ रही है। आयोजकों और खेल विभाग के बीच बढ़ते विवाद के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्टेडियम के मुख्य गेट और टिकट काउंटर पर ताला जड़ दिया है। स्थिति यह है कि मैच होने की उम्मीदें खत्म देख ब्रॉडकास्टिंग टीम भी अपना सामान समेटकर वापस लौट गई है। बुधवार शाम मैच देखने की उम्मीद से आए दर्शक निराश होकर वापस लौटे। मिली जानकारी के अनुसार, खेल विभाग और लीग आयोजकों के बीच भुगतान की प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही थी। विभाग का कहना था कि हर दिन के किराए के लिए इंतजार करने के बजाय आयोजक 27 मार्च तक की पूरी राशि एकमुश्त जमा करें। बार-बार तारीखें बदलने और भुगतान में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.